इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आठ बच्चे दबे, तीन की मौत
ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे आठ बच्चे दब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर राहत व बचाव टीमें मौजूद हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है। इस घटना में आयशा (16), आहद (4) , हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2), सोहना (12), वासील (11) और समीर (15 ) दब गए। मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए। इसमें आहद, आदिल व अलफिजा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और यह भी पता कर रही है कि कहीं और लोग तो दीवार के नीचे दबे नहीं हैं। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात से ही एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई जगह जल भराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
परिणीति और राघव चड्ढा राजस्थान में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं
परिणीति और राघव चड्ढा राजस्थान में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह बात सूत्रों कही। परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे। शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में 'शाही शादी' हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं। परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और यहां विवाह स्थल का जायजा लेंगे, जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी। उसके बाद वह जयपुर भी जाएंगी। परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें