संदेश

जून, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आठ बच्चे दबे, तीन की मौत

चित्र
ग्रेटर नोएडा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे आठ बच्चे दब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। बाकी बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर राहत व बचाव टीमें मौजूद हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है। इस घटना में आयशा (16), आहद (4) , हुसैन (5), आदिल (8), अलफ़िजा (2), सोहना (12), वासील (11) और समीर (15 ) दब गए। मकान मालिक सगीर के मकान की दीवार गिरने से उनके ही परिवार और रिश्तेदारों के आठ बच्चे उसके नीचे दब गए। इसमें आहद, आदिल व अलफिजा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और यह भी पता कर रही है कि कहीं और लोग तो दीवार के नीचे दबे नहीं हैं। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात से ही एनसीआर में हो रही तेज बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई जगह जल भराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

भारती एयरटेल ने दिया झटका, महंगे किए मोबाइल रिचार्ज प्लान

चित्र
  IN-SHORT NEWS | नई दिल्ली, 28 जून 2024 भारती एयरटेल ने दिया झटका, महंगे किए मोबाइल रिचार्ज प्लान दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को 3 जुलाई से मोबाइल टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। अनलिमिटेड वॉयस प्लान में कंपनी ने 179 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 599 रुपये और 1,799 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दी है। पोस्टपेड प्लान के लिए 399 रुपये वाला टैरिफ प्लान अब 449 रुपये का होगा। वहीं, 499 रुपये वाला प्लान अब 549 रुपये का मिलेगा। मौजूदा 599 रुपये वाला प्लान 699 रुपये का और 999 रुपये वाला प्लान अब 1199 रुपये का होगा। बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी। भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से लाभकारी बिजनेस मॉडल के लिए मोबाइल एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) 300 रुपये से ज्यादा होना चाहिए। भारती एयरटेल ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि एआरपीयू का यह लेवल नेटवर्क टेक्नोलॉजी और स्पेक्ट्रम में जरूरी निवेश को संभव करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा।...

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 24,100 के पार

चित्र
IN-SHORT NEWS | मुंबई, 28 जून 2024 ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, निफ्टी पहली बार 24,100 के पार भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में खुले। टेलीकॉम कंपनियों की ओर से मोबाइल टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 79,671 अंक और 24,174 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स 368 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 79,610 अंक और निफ्टी 110 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,155 अंक पर था। सेंसेक्स में एनटीपीसी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, नेस्ले, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे ज्यादा तेजी है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स हैं। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 346 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 55,740 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 187 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 18,352 अंक पर है। जानकारों का कहना है कि सेंसेक्स 80,000 अंक का स्तर भी छू सकता है। सही वैल्यू...

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, पूरा एनसीआर पानी-पानी

चित्र
IN-SHORT NEWS | नई दिल्ली, 28 जून 2024 दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 88 साल का रिकॉर्ड, पूरा एनसीआर पानी-पानी दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 228 मिमी बारिश हुई है। यह 1936 के बाद जून महीने में 24 घंटे में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। उस साल 28 जून को 235.5 मिमी बारिश हुई थी। दिल्ली में जून के पूरे महीने में औसतन 80.6 मिमी बारिश होती है। पिछले 24 घंटे में ही उससे लगभग तीन गुना बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सुबह ऑफिस और काम पर जाने वालों को जाम और जलजमाव से जूझना पड़ा थी। हालांकि लोगों को दो महीने से जारी भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 15 साल में कभी पूरे जून महीने में भी कुल 200 मिमी बारिश नहीं हुई है। मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली की म...

अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पहला जत्था रवाना

चित्र
  IN-SHORT NEWS | जम्मू, 28 जून 2024 अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से पहला जत्था रवाना ADVERTISE YOUR BUSINESS WITH US : https://forms.gle/K5ybRJgARnwRgjqp9 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया। इस साल यह पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा 52 दिन तक चलेगी। भजन-कीर्तन के बीच 4,603 तीर्थयात्रियों का जत्था दो सुरक्षा काफिलों में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। पुलिस महानिदेशक आर.आर. स्वैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। कुल 1,933 तीर्थयात्री उत्तरी कश्मीर बालटाल मार्ग से जा रहे हैं जबकि 2,670 तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर होकर जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों में 3,631 पुरुष, 711 महिलाएं, नौ बच्चे, 237 साधु और 15 साध्वियां हैं। पहला सुरक्षा काफिला सुबह 5.45 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि दूसरा काफिला सुबह 6.20 बजे नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से या...

मुंबई मेट्रो 3 का पहला चरण सितंबर तक होगा शुरू

चित्र
  कोलाबा-सीप्ज ​​मुंबई मेट्रो 3 का पहला चरण सीप्ज़ ​​और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच सितंबर तक चालू हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार का हिस्सा 1,163 करोड़ रुपये मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बजाय सीधे मुंबई मेट्रो रेल निगम को देने को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रोजेक्ट 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसकी संशोधित लागत 37,275.50 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की ओर से ऋण प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया गया था। मंत्रिमंडल ने ऋण के लिए एमएसआरडीसी को सरकारी गारंटी देने का भी फैसला लिया। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 1,130 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी, जिसमें से अब तक 215.80 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही 2,341.71 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। मंत्रिमंडल ने पुणे रिंग रोड ईस्ट प्रोजेक्ट के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) से 5,500 करोड़ रुपये क...