पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमले में एक जवान शहीद

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को बयान में कहा कि यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई, जहां आतंकवादियों ने पोलियो टीम के सदस्यों पर गोलीबारी कर पोलियो उन्मूलन अभियान को बाधित करने का प्रयास किया। बयान में कहा गया है, पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान, हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच साल से कम उम्र के 3.5 मिलियन से अधिक बच्चों को टीके लगाने के उद्देश्य से प्रांत के 12 जिलों में पांच दिवसीय पोलियो रोधी अभियान सोमवार को शुरू हुआ।

डब्ल्यूएचओ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 से पाकिस्तान में रिपोर्ट किए गए सभी नए पोलियो मामले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी हिस्से में सात जिलों से हैं।

Like | Share | Subscribe | Follow

Website   Facebook  Youtube

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आठ बच्चे दबे, तीन की मौत

परिणीति और राघव चड्ढा राजस्थान में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं