कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का औपचारिक स्वागत किया। राजा सिहामोनी अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे।
उनके आगमन पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोमवार को कंबोडियाई राजा के आगमन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, भारत और कंबोडिया के बीच संबंधों को और गहरा करने का अवसर।
Like | Share | Subscribe | Follow




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें