दिल्ली नोएडा रूट पर लगभग 45 दिन लगेगा जाम, जी20 के लिए गेट का होगा जीर्णोद्धार
सौंदर्यीकरण का काम नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। यह गेट काफी साल पहले बना था इसलिए इनकी मरम्मत की जा रही है। यह गेट चिल्ला बॉर्डर की लाल बत्ती के काफी पास है। पहले चरण में नोएडा से दिल्ली आने वाले रास्ते पर गेट की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। सड़क के बीच में 5 फीट ऊंची शटरिंग लगाई जानी है। इसे करीब 20 से 30 मीटर की दूरी में लगाया जाएगा। इसके चलते सड़क पर एक लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। बाकी बचे 2 लेन से वाहन दिल्ली की ओर जाएंगे।
इसके बाद दूसरी तरफ की रोड भी बंद की जाएगी। दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर 2 लेन में गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा और 1 लेन को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि वाहन चालक किसी दूसरे रास्ते से नोएडा और दिल्ली के बीचा आना-जाना करें। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर से चिल्ला बॉर्डर आकर अक्षरधाम की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 के प्रवेश द्वार से पहले सेक्टर-14 का फ्लाईओवर ले सकते हैं। इसके बाद सेक्टर-14 के सामने यूटर्न से मुड़कर दोबारा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें और चिल्ला बॉर्डर की लालबत्ती पर पहुंच कर अपने गंतव्य की ओर जाएं।
Like | Share | Subscribe | Follow


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें